पंजाब में महिलाओं की सम्मान योजना ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक 70 लाख से अधिक लाभार्थी

SHARE:

Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब सरकार की ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ (Mawan Dhiyan Satkar Yojana) को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है। सरकार के मुताबिक, जुलाई 2026 के दौरान ही 37 लाख महिलाओं ने नई रजिस्ट्रेशन कराई है, जबकि जून महीने में करीब 33 लाख महिलाओं ने योजना से जुड़ने के लिए आवेदन किया था।

सरकार ने शुरुआत में इस योजना के तहत करीब 52 लाख लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पंजीकरण की रफ्तार ने सभी अनुमान पीछे छोड़ दिए और अब लाभार्थियों की संख्या 70 लाख से अधिक हो चुकी है।

66 विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से ज्यादा लाभार्थी

राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 66 विधानसभा क्षेत्रों में इस योजना के तहत 50 हजार से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। इससे साफ है कि योजना को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक समर्थन मिला है।

ये भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, दस्तावेजों की देरी से नहीं रुकेगा छात्रों का एडमिशन

महिलाओं को हर महीने मिल रही आर्थिक सहायता

इस योजना के तहत सामान्य वर्ग (General Category) की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता मिल रही है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

पहली किस्त में जारी हुए 1,149 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने 1 जुलाई 2026 को 32.96 लाख महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई, अगस्त और सितंबर की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर कर दी थी। इसके लिए अब तक 1,149.59 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी हुई है और लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।

Join us on:

Leave a Comment