भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, दस्तावेजों की देरी से नहीं रुकेगा छात्रों का एडमिशन

SHARE:

Extension in the time for updating digitized birth certificates:पंजाब सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर डिजिटाइज्ड जन्म प्रमाणपत्र (Digitized Birth Certificate) अपडेट करने की समय सीमा बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दस्तावेजों में देरी के कारण किसी भी छात्र का दाखिला प्रभावित न हो। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

8वीं के छात्रों को 30 अक्टूबर तक का समय

शिक्षा मंत्री के अनुसार, कक्षा 8 के जिन छात्रों के पास अभी तक डिजिटाइज्ड जन्म प्रमाणपत्र नहीं है, उन्हें 30 अक्टूबर 2026 तक यह दस्तावेज बनवाकर पोर्टल पर अपडेट करने की अनुमति दी गई है।

9वीं और 10वीं के छात्रों को अगले सत्र तक मौका

वहीं कक्षा 9 और 10 के छात्रों को अगली शैक्षणिक सत्र की पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान जन्म प्रमाणपत्र में आवश्यक सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- खेती के लिए बड़ी सौगात, पंजाब में 316 किमी जलमार्ग और पाइपलाइन नेटवर्क का होगा निर्माण

डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार पेपरलेस, पारदर्शी और प्रभावी शिक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि सरकार छात्रों और अभिभावकों के सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को भी समझती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है ताकि कोई भी छात्र केवल दस्तावेजी प्रक्रिया के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

स्कूलों को दिए गए निर्देश

शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वे अभिभावकों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रों का पंजीकरण पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक के बेहतर उपयोग के जरिए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और छात्र हितैषी बना रही है।

Join us on:

Leave a Comment