Punjab Finance Minister Harpal Cheema on Dharmendra Pradhan resigned: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में BJP सरकार आने के बाद से लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा। हरपाल चीमा ने कहा, “देशभर के छात्रों ने जंतर-मंतर से लेकर विभिन्न राज्यों की राजधानियों और सरकारी दफ्तरों तक बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। युवाओं के इस आंदोलन के दबाव में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।”
‘BJP आंदोलन तोड़ना चाहती थी’
चीमा ने आरोप लगाया कि BJP ने कई दिनों तक छात्र आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन देशभर के युवा एकजुट रहे। उन्होंने कहा, “आज देश की अहंकारी BJP को छात्रों के सामने झुकना पड़ा है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और देश के भविष्य की बड़ी जीत है।”
also read: CM नायब सैनी के जरिए पंजाब में पैठ बनाने की कोशिश, विकास मॉडल पर BJP का फोकस
धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?
इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने चार दशक से अधिक समय तक छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और वैध उम्मीदों का सम्मान करते हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए आभार व्यक्त किया।





