Punjab government has increased the monthly salaries of sanitation workers: पंजाब सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियनों के बीच सहमति बनने के बाद पूरे राज्य में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ठेका आधार पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन के मासिक मानदेय में बड़ा इजाफा करने का फैसला लिया है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल, पंजाब दलित विकास बोर्ड के अध्यक्ष विजय दानव और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ लंबी बैठक के बाद यह निर्णय लिया। सफल वार्ता के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।
20,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा
स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अब शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों में ठेका आधार पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को नियमित कर्मचारियों के प्रोबेशन काल के बराबर 20,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से लागू होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले ठेका कर्मचारियों का मानदेय 10,500 रुपये से बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से हजारों सफाई कर्मियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सभी शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों को 1 अगस्त से नए वेतनमान को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
also read: अब हर जिले में मिलेगा कैशलेस इलाज, हरियाणा में ESI नेटवर्क का होगा बड़ा विस्तार
सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
बैंस ने बरनाला की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






