रोहतक में 8.11 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना के पात्र, 15 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान

SHARE:

8.11 lakh Ayushman scheme beneficiaries identified in Rohtak: हरियाणा के रोहतक जिले में 8,11,950 लोगों को आयुष्मान भारत योजना का पात्र लाभार्थी चिन्हित किया गया है। सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 15 जुलाई से 15 सितंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है।

रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि पात्र लाभार्थियों में 1,67,087 लोग सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना (SECC) 2011, 71,953 प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, 70,497 वय वंदना योजना (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग), 4,86,631 चिरायु योजना, 1,293 चिरायु एक्सटेंशन योजना और 6,194 कैशलेस हेल्थ फैसिलिटी फॉर एम्प्लॉइज योजना के तहत शामिल हैं। इसके अलावा 2,541 व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा पेंशनर्स योजना, 1,483 आशा योजना, 2,370 आंगनवाड़ी हेल्पर योजना और 1,901 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योजना के लाभार्थी भी इस अभियान में शामिल हैं।

15 सितंबर तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड

उपायुक्त ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य सभी पात्र लोगों के 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना है। इसके लिए गांव, वार्ड और ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे परिवार पहचान पत्र (PPP) और आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर पात्रता का सत्यापन कराएं और निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना हुआ सस्ता, सरकार ने मोटर व्हीकल टैक्स में 100% छूट दी

2.50 लाख कार्ड अभी भी लंबित

जिला आयुष्मान भारत नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश गर्ग ने बताया कि जिले में 8.11 लाख पात्र लाभार्थियों में से अब तक करीब 5.30 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि लगभग 2.50 लाख पात्र लोगों के कार्ड अभी भी बनने बाकी हैं।

आशा कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लोगों को अभियान की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

Join us on:

Leave a Comment