हरियाणा में दिल दहला देने वाला मामला, 11 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

SHARE:

11 Year Old Rape Survivor Gives Birth To Baby: हरियाणा के यमुनानगर में 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने जिला नागरिक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रसव सामान्य रहा और फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जतिंदर सिंह ने बताया कि मां और बच्ची की हालत स्थिर है। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो उन्हें दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

परिवार ने CWC को सौंपने पर जताई सहमति

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के परिवार ने नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee – CWC) को सौंपने के लिए सहमति दे दी है। आगे की प्रक्रिया समिति के नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर सामने आई थी गर्भावस्था

पीड़िता की गर्भावस्था का खुलासा मई 2026 में हुआ था। स्कूल में पेट दर्द और तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि वह करीब सात महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिवार ने छछरौली थाना में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- करनाल से CM सैनी का बड़ा बयान, पेपर लीक कानून और पंजाब सरकार पर साधा निशाना

2022 से लगातार यौन शोषण का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छछरौली क्षेत्र की एक दवा कंपनी में ड्राइवर था। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने नवंबर 2022 से नाबालिग को बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

POCSO समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join us on:

Leave a Comment