Punjab Independence Day 2026: पंजाब सरकार ने 15 अगस्त, 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए प्रमुख नेताओं की सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिरोजपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराएंगे। सरकार के द्वारा जारी सूची के अनुसार, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान रूपनगर में तिरंगा फहराएंगे, जबकि उपाध्यक्ष जय कृष्ण रोरी तरन तारन में तिरंगा फहराएंगे।
पंजाब के किस जिले में कौन झंडा फहराएगा?
हरपाल सिंह चीमा-लुधियाना
अमन अरोरा – अमृतसर
डॉ. बलजीत कौर – गुरदासपुर
डॉ. बलबीर सिंह- मालेरकोटला
लाल चंद कटारूचक-फाजिल्का
हरजोत सिंह बैंस – शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर)
हरभजन सिंह ईटीओ – एसएएस नगर (मोहाली)
गुरमीत सिंह खुदिया – पटियाला
डॉ. रवजोत सिंह – होशियारपुर
बरिंदर कुमार गोयल – बरनाला
हरदीप सिंह मुंडियां-बठिंडा
तरूणप्रीत सिंह सोंड – संगरूर
मोहिंदर भगत – जालंधर
ये भी पढ़ें- हरियाणा में दिल दहला देने वाला मामला, 11 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म
पंजाब सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष जिलों में स्थानीय संभागीय आयुक्त या उपायुक्त (डीसी) राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह संपन्न करेंगे। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरे राज्य में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।





