BJP announced its new team in Punjab: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।
इन नेताओं को दी गई मुख्य जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सुरजीत कुमार ज्याणी, राकेश राठौड़, सुभाष शर्मा, मंजीत सिंह राय, अश्वनी सेखड़ी, सुशील रिंकू, गेजा राम वाल्मिकी, तेजिंदर सिंह बिट्टू, जैस्मीन संधावालिया, जतिंदर मित्तल, रवि करण सिंह काहलों और रणजीत सिंह गिल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अनिल सरीन, राजेश बाघा, परमिंदर सिंह बराड़, रजनीश धीमान और जीवन गर्ग को राज्य महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीजेपी प्रदेश सचिवों की सूची में शामिल हुए कई नाम
बीजेपी ने प्रदेश सचिवों की सूची में मंजीत सिंह मन्ना, मंगत राय बंसल, राकेश शर्मा, सूरज भारद्वाज, वंदना संगवाल, मीनू सेठी, रंजम कामरा, चरणजीत सिंह बराड़, कमलप्रीत कौर चौधरी, मीना तरनाइच, अमरजीत सिंह अमरी और एकता नागपाल का नाम शामिल किया है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की हुई शानदार शुरुआत, शुभमन गिल और अशर्दीप जैसे स्टार क्रिकेटर्स ने की शिरकत
गुरदेव शर्मा (देबी) को कोषाध्यक्ष और सुखविंदर सिंह गोल्डी को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया
गुरदेव शर्मा (देबी) को राज्य कोषाध्यक्ष और सुखविंदर सिंह गोल्डी को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, कंवर इंदरजीत सिंह को राज्य सूचना एवं संचार संयोजक और अजय अरोरा को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चे की कमान अनुज खोसला को सौंपी गई है, जबकि बीबा जय इंदर कौर को महिला मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। लखविंदर सिंह को किसान मोर्चे का अध्यक्ष, शीतल अंगुरल को अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्यक्ष और शिवराज चौधरी को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एस.एस. चन्नी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी, विनीत जोशी को राज्य मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी और प्रीतपाल सिंह बलिवाल और परम्पल कौर सिद्धू को सहायक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।






