केजरीवाल ने पीएम मोदी और सुखवीर बादल की मुलाकात पर दिया बड़ा संकेत

SHARE:

Arvind Kejriwal made a post following the meeting between PM Modi and Sukhbir Badal: संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट डालकर इस मुलाकात पर तीखा प्रहार किया है।

 

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में एक मशहूर हिंदी गाने की पंक्ति लिखी, “ना ना करते प्यार तुम्हें से कर बैठे।” इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि क्या “चंदा चोर पार्टी” और “बेअदबी पार्टी ” के बीच गठबंधन की तैयारी चल रही है। केजरीवाल ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री और सुखबीर बादल की मुलाकात को लेकर की है।

राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें जारी

केजरीवाल की पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गई। इस पर समर्थकों और विरोधियों दोनों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई अतिरिक्त जानकारी या सबूत साझा नहीं किया। दूसरी ओर, सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक का एजेंडा अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। इसी वजह से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- अरावली पहाड़ियों के संरक्षण पर CM सैनी ने दिया जोर, बोले सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

केजरीवाल के बयान पर अगली राजनीतिक प्रतिक्रिया क्या होगी

फिलहाल, न तो शिरोमणि अकाली दल और न ही भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है। ऐसे में इसे राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा माना जा रहा है। अब सबका ध्यान इस बात पर होगा कि क्या दोनों पक्ष इस बैठक के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी या स्पष्टीकरण जारी करते हैं और केजरीवाल के बयान पर अगली राजनीतिक प्रतिक्रिया क्या होगी।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें