CM Saini pays tribute to Kargil War martyr Naik Malkit Singh: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के पटियाला ज़िले के हडाना गांव में कारगिल युद्ध के शहीद नायक मलकीत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद नायक मलकीत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और देश के लिए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिक देश की अमूल्य धरोहर
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद के परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिक देश की अमूल्य धरोहर होते हैं। शहीद नायक मलकीत सिंह का अदम्य साहस, वीरता और माँ भारती के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना पंजाब की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आयी
देश अपने बहादुर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद नायक मलकीत सिंह की वीरता की गाथा आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य-बोध, देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी। देश अपने बहादुर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। देश के ऐसे अमर सपूतों का बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।






