मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना पंजाब की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आयी

SHARE:

Mukh Mantri Mawan Dheeyan Satkar Yojana: मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना” पंजाब सरकार की एक कल्याणकारी पहल है, जिसके तहत राज्य भर की पात्र वयस्क महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना महिला सशक्तिकरण में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। इसने पंजाब की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह प्रगतिशील योजना जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू की गई है और राज्य भर की पात्र महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।

मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया 

इस योजना के तहत, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को बैंक खातों में सीधे लाभ हस्तांतरण (डीएल) के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये प्राप्त करने का अधिकार है। मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। आंगनवाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों में पंजीकरण सुचारू रूप से चल रहा है। प्रतिदिन हजारों महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करा रही हैं। 

यह नया पंजाब है, उम्मीद फिर लौट आई है और हमारे युवाओं में जोश की लौ बुलंद है: अरविंद केजरीवाल

योजना ने महिलाओं को काफी हद तक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्थिर बनाया

1 जुलाई से प्रभावी इस योजना ने महिलाओं को काफी हद तक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्थिर बनाया है। अब महिलाएं अपनी छोटी-मोटी निजी जरूरतों और बच्चों की बुनियादी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ पारिवारिक और सामाजिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी मजबूत हुई है। यह राज्य में महिला शक्ति को मजबूत करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें