मावां धियां सत्कार योजना के तहत आज महिला लाभर्थियों के खाते में जारी होगी अगली किस्त

SHARE:

Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब सरकार की ‘मुखमंत्री मावन ध्यान सत्कार योजना’ के तहत आज यानी 1 अक्टूबर को राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में किस्त जारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत हर महीने की पहली तारीख को लाभार्थी महिलाओं के खातों में पैसा भेजा जाता है।

यह राशि सीधे बैंक खाते में की जाती है हस्तांतरित 

इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। यह राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है, ताकि लाभार्थियों को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता न हो।लाभार्थी महिलाएं अपने बैंक खाते, पासबुक या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से इस राशि की जांच कर सकती हैं। यदि किसी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो वह संबंधित विभाग या अपने ब्लॉक/जिला कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं। वास्तविक भुगतान सरकारी सत्यापन और पात्रता शर्तों की पूर्ति के बाद ही किया जाता है।

हरियाणा की शूटर नीरू ढांडा ने जापान में हुए एशियन गेम्स में दो दिन में जीते तीन मेडल, दो गोल्ड और एक सिल्वर

आर्थिक सशक्तिकरण और परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम 

पंजाब सरकार इस योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बता रही है। लाभार्थी महिलाओं को हर महीने की पहली तारीख को किस्त मिलने के कारण एक निश्चित राशि की वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें