Punjab Cabinet Meeting: विधानसभा के विशेष सत्र के बाद, पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 31 अक्टूबर को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी।
पंजाब कैबिनेट की बैठक का एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया
पंजाब सरकार द्वारा बुलाई गई इस बैठक का एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस वजह से बैठक में चर्चा किए जाने वाले मुद्दों और संभावित निर्णयों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दिवाली से पहले लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय
दिवाली से कुछ दिन पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि पंजाब सरकार इस बैठक में कोई अहम फैसला ले सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और संभावित फैसलों के बारे में आधिकारिक जानकारी सरकार द्वारा जारी किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
राष्ट्रपति मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में रत्नावली महोत्सव का करेंगी उद्घाटन






