मंगलवार को सीएम सैनी तोशाम में उत्सव सिंचाई कार्यक्रम में पहुंचे। ये कार्यक्रम सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सिंह खेल परिसर में 31 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित होने वाले उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सूक्ष्म सिंचाई पर आधारित होने वाला यह कार्यक्रम किसानों को पानी के बचत को लेकर जागरूक करेगा।
कम पानी में अधिक पैदावार के प्रति जागरूकता
सूक्ष्म सिंचाई कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कम पानी में भी अधिक पैदावार करने की तकनीक के बारें में जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों के माध्यम से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं, महिलाओं के बैठने के लिए अलग से सेक्टर बनाए गए हैं। उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
हाईलाइट्स
- सीएम सैनी तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे
- कार्यक्रम का आयोजन सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा किया गया
- 31 मार्च से 1 अप्रैल तक सिंह खेल परिसर में कार्यक्रम आयोजित
- सूक्ष्म सिंचाई के जरिए किसानों को पानी बचाने के लिए किया जाएगा जागरूक
- कम पानी में अधिक पैदावार की तकनीक पर विशेष जोर
- किसानों को आधुनिक खेती और सिंचाई के नए तरीके बताए जाएंगे
- कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और लोगों की भागीदारी
- आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्गों पर किए गए पुख्ता इंतजाम
- महिलाओं के बैठने के लिए बनाए गए अलग सेक्टर
- कृषि क्षेत्र में सुधार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल
ये भी पढ़ें- हरियाणा में रेल कैनक्टिविटी को मिली नई गति, औद्योगिक विकास को मिलेगा बल






