सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने घर में सुख-शांति और बीमारी के इलाज के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ के नेठराना निवासी तांत्रिक लाल मोहम्मद खान को बुलाया था।
नाबालिग को कमरे में बंद कर जबरन किया गलत काम
23 मई को पीड़िता के मामा के घर झाड़ फूंक के दौरान आरोपी ने परिजनों को बारी-बारी से अपने कमरे में बुलाया। जब नाबालिग की बारी कमरे में अंदर जाने की आयी तो आरोपी बाबा ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने ‘भारी संकट’ का हवाला दिया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेटी व्यवहार में बदलाव देखकर जब मां ने बेटी से पूछताछ की तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।






