Haryana Cabinet Meeting: 22 जून, सोमवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक 22 जून 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष (चौथी मंजिल) में आयोजित होगी।
तमाम कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा संबंधित अधिकारियों को भेजी गई सूचना
मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश में सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा संबंधित अधिकारियों को बैठक की सूचना भेज दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

अहम प्रस्तावों से जुड़े विषयों पर हो सकता है विचार
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में हरियाणा सरकार की विकास परियोजनाओं, आगामी वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रस्तावों, भर्ती प्रक्रियाओं, कृषि, उद्योग तथा बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े विषयों पर विचार किया जा सकता है। हालांकि बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- कैथल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब राज्य सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आगामी महीनों के लिए नई घोषणाओं और नीतिगत निर्णयों की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में 22 जून की कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






