फरीदाबाद की थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग, दो अन्य फैक्ट्रियां भी आयी चपेट में

SHARE:

शनिवार (18 अप्रैल) की रात फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए पास में मौजूद अन्य दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 4 घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

आग लगते ही मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

मुजेसर थाना पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लॉट नंबर 110 में संचालित किरण पैकेजिंग इंडस्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस दौरान फैक्ट्री में एक के बाद एक धमाके होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

अन्य फैक्ट्रियां भी आयी चपेट

पुलिसकर्मियों ने तुरंत सूचना प्राप्त होते ही आगजनी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद 4-5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। स्थिति को देखते हुए आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे मजदूरों को भी तुरंत बाहर निकाल लिया गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आग फैलते हुए ओमेगा ब्राइट स्टील उद्योग और एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन नामक फैक्ट्रियों तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- 24 मई को अनिल विज के आवास का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मचारी

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची

सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की करीब 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाइलाइट्स

  • फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया में थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग
  • आग ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी लिया चपेट में
  • 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
  • घटना में कोई जनहानि नहीं, सभी मजदूर सुरक्षित निकाले गए
  • आग लगते ही फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी, धमाकों से दहशत
  • किरण पैकेजिंग इंडस्ट्री से शुरू हुई आग
  • आसपास की फैक्ट्रियों के मजदूरों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया
  • ओमेगा ब्राइट स्टील उद्योग और एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन तक पहुंची आग
  • मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां
  • हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान, कारणों की जांच जारी

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment