Faridabad Shoe Factory Fire: गुरुवार को फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर क्षेत्र में स्थित गुरु कृपा कंपनी की जूता फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई। जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनीरी जलकर हुई क्षतिग्रस्त
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनरी जलकर काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
टीम लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल राहत की बात यह है कि आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: जिला अस्पतालों में अब मशीन आधारित सफाई व्यवस्था लागू






