हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के नए फैसले के तहत अब 40 प्रतिशत से 90 प्रतिशत दिव्यांग हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले साल 2007 में हरियाणा में 100 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों को एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी, जिसे वर्ष 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक विस्तारित किया गया था।
लंबे वक्त से दिव्यांगजनों की ओर से आ रही मांगों को स्वीकार करते हुए अब सरकार ने 40 से 90 प्रतिशत तक दिव्यांगों के लिए रोडवेज बस यात्रा को मुफ्त कर दिया है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, 370 करोड़ रूपये जारी करने की मंजूरी
हरियाणा के 1.22 लाख दिव्यांग होगें लाभान्वित
राज्य परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव ने वित्त विभाग से सलाह लेने के बाद 24 अप्रैल को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से प्रदेश के 1.22 लाख से अधिक दिव्यांग लाभान्वित होंगे। सरकार का ऐसा मानना है कि इस निर्णय से दिव्यांगजनों की आवाजाही आसान होगी और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा प्राप्त होगी।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा सरकार का दिव्यांगजनों के हित में बड़ा और राहतभरा फैसला
- 40% से 90% तक दिव्यांग अब हरियाणा रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
- पहले केवल 100% दिव्यांगों को सहायक के साथ मिलती थी यह सुविधा
- 2007 में योजना की शुरुआत, 2010 में दिल्ली और चंडीगढ़ तक विस्तार
- लंबे समय से उठ रही मांगों को सरकार ने किया स्वीकार
- 1.22 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिलेगा सीधा लाभ
- 24 अप्रैल को अधिसूचना जारी, फैसला तत्काल प्रभाव से लागू
- परिवहन विभाग ने वित्त विभाग से परामर्श के बाद लिया निर्णय
- मुफ्त यात्रा से शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच होगी आसान
- आर्थिक बोझ होगा कम, आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा
- दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन (Social Inclusion) को मिलेगा बल
- ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लाभार्थियों को खास फायदा
- सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में अब होगी ज्यादा सहूलियत





