हरियाणा पुलिस ने प्रदेशसवासियों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए अभेद्य ऐप में 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप सपोर्ट की सुविधा को भी जोड़ दिया है। सहायता के लिए ऐप उपयोगकर्ता 01722-930112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं या +91 9056555492 पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
किसी संदिग्ध कॉल या डिजिटल उत्पीड़न का सामना करने पर तुरंत करें कॉल
एडीजीपी साइबर अपराध सिबास कबिराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी को संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी या डिजिटल उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है तो वह तुरंत इसकी सूचना देकर मदद पा सकता है। बता दें हरियाणा पुलिस के द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए विकसित किया गया अभेद्य ऐप एक स्मार्ट मोबाइल ऐप है। यह ऐप अज्ञात और अंतरराष्ट्रीय नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है। इसके साथ ही संदिग्ध मैसेज, कॉल आदि को यूजर तक पहुंचने से पहले ही हटा देता है।
ये भी पढ़ें- प्रदूषण कंट्रोल के लिए बड़ा प्लान : NCR में 23 नए एयर क्वालिटी स्टेशन बनाएगी नायब सरकार
जरूरी है अपडेट
इन दिनों अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर लोगों को डराने या निवेश के नाम पर ठगने के मामले में बहुत इजाफा हो रहा है। 24 घंटे व्हाट्सएप सपोर्ट मिलने से पीड़ित व्यक्ति तुरंत स्क्रीनशॉट या संदिग्ध लिंक पुलिस के साथ साझा कर सकेगा, जिससे अपराधियों तक पहुँचना आसान होगा।
हाइलाइट्स:
- हरियाणा पुलिस ने अभेद्द ऐप में 24×7 हेल्पलाइन और व्हाट्सएप सपोर्ट जोड़ा
- अब यूजर 01722-930112 पर कॉल या +91 9056555492 पर व्हाट्सएप से कर सकते हैं संपर्क
- संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी और डिजिटल उत्पीड़न की तुरंत शिकायत की सुविधा
- एडीजीपी Sibash Kabiraj ने दी जानकारी
- ऐप अज्ञात और इंटरनेशनल नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है
- संदिग्ध कॉल और मैसेज को यूजर तक पहुंचने से पहले ही रोकने की सुविधा
- बढ़ते साइबर फ्रॉड मामलों के बीच सुरक्षा को किया गया मजबूत
- व्हाट्सएप सपोर्ट से स्क्रीनशॉट और संदिग्ध लिंक तुरंत शेयर करना आसान
- अपराधियों तक पहुंचने और कार्रवाई करने में मिलेगी तेजी
- लोगों से ऐप अपडेट रखने की अपील





