हरियाणा के शहर बनेंगे स्मार्ट, कचरा उठान के लिए RFID सिस्टम लागू

SHARE:

हरियाणा सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए हर शहरों में कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को डिजिटली ट्रैक करने के लिए सभी घरों के बाहर RFID टैग लगाए जायेंगे। इसके अतिरिक्त जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को मजबूत किया जाएगा जिससे कचरा उठाने वाली गाड़ियों की निगरानी की जा सके।

पोर्टल के माध्यम से नगर निकायों के प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन

शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रियल-टाइम डेटा लगातार अपडेट होना सुनिश्चित किया जाए ताकि हर स्तर पर निगरानी सुदृढ़ हो सके। पोर्टल के माध्यम से नगर निकायों के प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। जहां पर कमियां पायी जाए वहां पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाये।

मानिटरिंग सिस्टम लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

मानिटरिंग सिस्टम लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। यहां ऑनलाइन माध्यम से पूरे प्रदेश में वेस्ट मैनेजमेंट की निगरानी हो रही है। खुद मुख्यमंत्री ने पोर्टल पर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम का अवलोकन किया। इस पोर्टल पर नागरिक अपने क्षेत्र में कचरा उठाने वाले वाहनों की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की जाए कि वे अपने घरों के बाहर लगाए गए आरएफआईडी टैग की देखभाल करें।

घरों से नियमित कचरा नहीं उठाए जाने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

अगर किसी क्षेत्र में घरों से कचरा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है तो नागरिक ऑनलाइन इसकी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे जिससे समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। आरएफआईडी के माध्यम से बिल कैलकुलेशन होगी और कचरा प्रबंधन से जुड़े वेंडर्स द्वारा बिल प्रस्तुत करते ही इसी पोर्टल के माध्यम से भुगतान होगा, जिससे वेंडर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में अब 24 घंटे लोगों को मिलेगी सुरक्षा, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

कचरा उठाने में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि नीय म्युनिसिपल कमेटी स्तर पर जवाबदेही स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाए, ताकि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए। कचरा उठान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा सरकार का स्वच्छता अभियान के तहत बड़ा फैसला
  • सभी घरों के बाहर लगाए जाएंगे RFID टैग, कचरा उठान की होगी डिजिटल निगरानी
  • GPS आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से कचरा गाड़ियों पर रखी जाएगी नजर
  • मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
  • रियल-टाइम डेटा अपडेट से हर स्तर पर मॉनिटरिंग होगी मजबूत
  • पोर्टल के जरिए नगर निकायों के प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन
  • कमी मिलने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश
  • हरियाणा बना ऐसा सिस्टम लागू करने वाला देश का पहला राज्य
  • नागरिक पोर्टल पर कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे
  • घरों से कचरा न उठने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा
  • RFID के जरिए बिल कैलकुलेशन और वेंडर्स को डिजिटल भुगतान
  • सिस्टम से पारदर्शिता और जवाबदेही में होगा सुधार
  • लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर होगी कार्रवा

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment