क्रोध और इच्छाओं पर विजय ही महानता की पहचान: हरियाणा मंत्री श्याम सिंह राणा

SHARE:

 

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि युवाओं को महान नेताओं और ऐतिहासिक हस्तियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति तभी महान बन सकता है, जब वह अपनी इच्छाओं और क्रोध पर नियंत्रण हासिल कर ले। वह अगोंध गांव में महाराजा पृथ्वीराज चौहान की जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

महापुरुषों की जयंती से मिलती है नई पीढ़ी को प्रेरणा

राणा अगोंध गांव में आयोजित महाराज पृथ्वीराज चौहान की जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम में श्याम सिंह राणा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके आदर्शों, त्याग और संघर्ष से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब युवा अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ें।

पूरे हरियाणा में मनाई जानी चाहिए वीर योद्धाओं की जयंती

मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप और महाराजा पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर योद्धाओं की जयंती किसी एक क्षेत्र या समुदाय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इन महान योद्धाओं के साहस और देशभक्ति से हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए पूरे हरियाणा में सामूहिक रूप से इनकी जयंती मनाई जानी चाहिए।

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का किया जिक्र

श्याम सिंह राणा ने महाभारत और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को लालच, स्वार्थ और व्यक्तिगत इच्छाओं से ऊपर उठकर अपने कर्तव्यों का निस्वार्थ भाव से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही जीवन की सबसे बड़ी सीख है।

ये भी पढ़ें- मनरेगा की जगह नई रोजगार योजना लागू, पंजाब सरकार ने जारी की अधिसूचना

वीरता और साहस के प्रतीक थे पृथ्वीराज चौहान

मंत्री ने महाराजा पृथ्वीराज चौहान को अद्वितीय वीरता और साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे उदाहरण बहुत कम मिलते हैं, जब किसी राजा ने युद्ध हारने और बंदी बनाए जाने के बाद भी अपने अद्भुत साहस और कौशल से दुश्मन को पराजित किया हो।

विदेशों में रह रहे युवाओं की सराहना

श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और विशेष रूप से विदेशों में रह रहे युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है।

 

Join us on:

Leave a Comment