हरियाणा में IKEA बढ़ाएगी निवेश, CM नायब सैनी से मुलाकात में नए प्रोजेक्ट्स पर बनी सहमति

SHARE:

IKEA to invest 3,500 Rupees crore in Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में स्वीडन की होम फर्निशिंग कंपनी IKEA इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी के नेतृत्व वाले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में हरियाणा और IKEA के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा राज्य में भविष्य के निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पैट्रिक एंटोनी ने हरियाणा सरकार द्वारा IKEA की परियोजनाओं के निर्माण कार्य और अन्य प्रक्रियाओं में दिए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, विदेश सहयोग विभाग और अन्य संबंधित विभागों की ओर से समय पर मंजूरी और आवश्यक सहायता मिलने की भी सराहना की।

IKEA ने नए प्रोजेक्ट्स में निवेश की इच्छा जताई

IKEA ने हरियाणा में अपने कारोबार का विस्तार करने और नए प्रोजेक्ट्स में निवेश की इच्छा जताई। कंपनी का कहना है कि हरियाणा की उद्योग-अनुकूल नीतियां, बेहतर कारोबारी माहौल और सक्रिय प्रशासन वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने IKEA के विस्तार की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को कंपनी की मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए।

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini meets Swedish delegation that arrived under the leadership of IKEA India's CEO Patrik Antoni, in Chandigarh on Wednesday. (ANI)

गुरुग्राम में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश

बैठक के दौरान पैट्रिक एंटोनी ने मुख्यमंत्री को अगले वर्ष गुरुग्राम में बनने वाले IKEA स्टोर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह परियोजना हरियाणा को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि इस स्टोर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया था।

also read: पंजाब में वोटर लिस्ट से नाम कटा तो इन 9 सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ, महिलाओं के 1000 रुपये और 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज पर भी असर

IKEA वर्तमान में गुरुग्राम में लगभग 3,500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। करीब 10 एकड़ में विकसित होने वाली यह परियोजना कंपनी की भारत में प्रमुख निवेश परियोजनाओं में शामिल होगी। इसमें रिटेल स्टोर, ऑफिस स्पेस और सामुदायिक सुविधाओं को एक ही परिसर में विकसित किया जाएगा।

10,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर 

इस परियोजना से 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। हरियाणा सरकार स्थानीय युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित कर इन रोजगार अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रही है। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन कुमार चौधरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment