बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, 29 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

SHARE:

29-Year-Old Shot Dead in Jhajjar: हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के पास स्थित नया गांव में बुधवार रात 29 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज उर्फ बंडिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नीरज रात का खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि कई गोलियां लगने के बावजूद नीरज अपनी जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

also read: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज में 75% की छूट

घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ डीसीपी मयंक मिश्रा और डीसीपी (क्राइम) शुभम सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नीरज के खिलाफ पहले से हत्या और लूट के दो आपराधिक मामले दर्ज थे। वह तिहाड़ जेल में भी रह चुका था और हाल ही में गांव लौटा था। पुलिस हत्या के पीछे के कारण और आरोपियों की पहचान करने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment