हरियाणा के नूंह में महिला से गैंगरेप का आरोप, SIR फॉर्म भरकर लौट रही थी घर, चलती ऑटो में बनाया बंधक

SHARE:

Woman gang-raped in Nuh: हरियाणा के नूंह जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 43 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित तौर पर चलती ऑटो में गैंगरेप किया गया। पीड़िता वोटर सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का फॉर्म भरकर घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 26 जून 2026 की है। गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के सतलाका गांव की रहने वाली महिला SIR फॉर्म जमा करने के लिए तावड़ू गई थी। वापसी के दौरान वह तावड़ू पुलिस चौकी के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने सोहना जाने की बात कहकर उसे बैठा लिया। ऑटो में पहले से तीन युवक सवार थे।

रास्ता बदलकर सुनसान जगह ले गए

एफआईआर के मुताबिक, ऑटो चालक सोहना जाने के बजाय वाहन को नूंह की ओर ले जाने लगा। महिला ने विरोध किया तो चालक ने रास्ते में एक और सवारी लेने की बात कही। कुछ ही देर बाद आरोपियों ने महिला को चलती ऑटो में बंधक बना लिया। एक आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद ऑटो को रेलवे लाइन के पास पेड़ों के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर खड़ा किया गया। आरोप है कि तीन आरोपी बाहर निगरानी करते रहे, जबकि ऑटो चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

also read: बच्चों की सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार सख्त, स्कूलों को टाई हटाने की सलाह

मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर भाग निकली महिला

पीड़िता किसी तरह आरोपियों का ध्यान भटकने पर वहां से भाग निकली। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर आरोपी कुछ पल के लिए विचलित हुए, जिसका फायदा उठाकर महिला मौके से निकल गई। इसके बाद वह सीधे तावड़ू सिटी थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों हबीब उर्फ बुल्ला, साकिल उर्फ टीटू, नियामत और सोकत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 76, 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। तावड़ू सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि घटना में इस्तेमाल ऑटो की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें