17 जुलाई को पंजाब को मिलेगा 4 हाईटेक रेलवे स्टेशनों का तोहफा, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

SHARE:

चंडीगढ़: पंजाब के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें जालंधर कैंट, एसएएस नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन शामिल हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जबकि मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और अन्य बुनियादी ढांचे का व्यापक रूप से विकास किया गया है।

इन स्टेशनों पर अब यात्रियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं-

  • आधुनिक वेटिंग हॉल
  • बड़ा कॉन्कोर्स एरिया
  • बेहतर प्लेटफॉर्म
  • लिफ्ट और एस्केलेटर
  • आरामदायक बैठने की व्यवस्था
  • दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए आसान आवाजाही
  • स्थानीय संस्कृति और विरासत को दर्शाता स्टेशन डिजाइन

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना?

अमृत भारत स्टेशन योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुविधाजनक और आकर्षक बनाना है। इसके तहत स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, बेहतर यात्री सुविधाएं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आसान आवागमन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, पिता समेत दो बच्चों के शव फ्लैट में मिले

कनेक्टिविटी और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

चारों स्टेशनों के आधुनिक बनने से पंजाब में रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर जालंधर, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब जैसे प्रमुख शहरों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

Join us on:

Leave a Comment