अब राशन के लिए नहीं लगेंगे लंबे चक्कर, पंजाब में खुलेंगे 2,800 नए राशन डिपो

SHARE:

2,800 new ration depots to open in Punjab: पंजाब सरकार राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार आज मोहाली के विकास भवन में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी करेगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक ही राशन उपलब्ध कराना और वितरण व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

 2,800 नए राशन डिपो आवंटित किए जाएंगे

नई डिपो आवंटन नीति के तहत कुल 2,800 नए राशन डिपो आवंटित किए जाएंगे। इनमें 633 डिपो अनुसूचित जाति (SC), 199 पिछड़ा वर्ग (BC), 181 पूर्व सैनिकों, 39 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, 156 दिव्यांगजनों और 17 दंगा पीड़ित परिवारों को दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस नीति के जरिए सामाजिक न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जींद से सोनीपत तक दौड़ेगी भारत की पहली Hydrogen Train, जानें रूट और खासियत

 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

सरकार के अनुसार, नए राशन डिपो खुलने से राज्य के करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें राशन लेने के लिए दूर-दराज के डिपो तक नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उनके घर के आसपास ही राशन उपलब्ध होगा। फिलहाल पंजाब में करीब 14,000 राशन डिपो संचालित हो रहे हैं। इनके माध्यम से स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत पंजीकृत लगभग 40 लाख परिवारों को मुफ्त गेहूं और ‘मेरी रसोई’ राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है।

पात्र लाभार्थियों को समय पर और आसानी से खाद्यान्न मिल सके

पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य के हर गांव और शहरी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में राशन डिपो स्थापित करना है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर और आसानी से खाद्यान्न मिल सके। सरकार का मानना है कि नई डिपो आवंटन नीति सामाजिक न्याय, पारदर्शी शासन और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Join us on:

Leave a Comment