CM सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- हरियाणा में अब योग्यता से मिलती है नौकरी

SHARE:

CM  Saini handed over appointment letters to Group-D employees: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप-डी के 3,056 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, प्रतिभा और उनके परिवारों के त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां ईमानदार और पारदर्शी व्यवस्था पर जनता के विश्वास की जीत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के हजारों परिवारों के लिए खुशी और उम्मीद का दिन है। युवाओं के हाथों में पहुंचे नियुक्ति पत्र उनकी कड़ी मेहनत और माता-पिता के समर्पण का सम्मान हैं।

नौकरी नहीं, जनसेवा का अवसर मानें

मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं से अपील की कि वे सरकारी नौकरी को केवल रोजगार न मानें, बल्कि जनसेवा का माध्यम समझें। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

Also read: पटियाला से भगवंत मान का संदेश, पंजाब की एकता को कोई नहीं तोड़ सकता

पूरी पारदर्शिता से हुई भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3,056 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई है। उन्होंने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल मेहनत और योग्यता की बदौलत मिली है। उन्होंने कहा, “हर सपना साकार हुआ है, हर आंख में उजाला है। मेहनती युवाओं का अपना सितारा चमका है। यहां न खर्ची चली, न पर्ची चली, नौकरी केवल ईमानदारी और योग्यता के आधार पर मिली है।”

बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के मिल रही नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया है, जिससे योग्य युवाओं को बिना किसी सिफारिश और भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवचयनित कर्मचारी जनसेवा की भावना के साथ राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Join us on:

Leave a Comment