पंजाब के 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

SHARE:

Four IAS officers from Punjab transferred: पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादलों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। ये आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किए गए हैं और नए तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 

वरुण रूजम को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली

2004 बैच के आईएएस श्री वरुण रूजम जो वर्तमान में परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात हैं, उनको अब परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव और खेल एवं युवा सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद खाली पद के स्थान पर दिया गया है। 

साक्षी साहनी को खेल एवं युवा सेवाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी 

साक्षी साहनी, आईएएस (2014 बैच) पहले से ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब की मिशन निदेशक और नशा-विरोधी अभियान की नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्हें खेल और युवा सेवाओं के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

संदीप ऋषि जालंधर नगर निगम के आयुक्त बने

संदीप ऋषि, आईएएस (2015 बैच), ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीएमएडीए), एसएएस नगर के मुख्य प्रशासक हैंं। उनको अब इस पद के साथ-साथ जालंधर नगर निगम के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वह आईएएस अधिकारी निकस कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें- सेना प्रमुख ने नागरिक-सैन्य तालमेल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की

निकस कुमार की नई पोस्टिंग

आईएएस अधिकारी निकस कुमार (2020 बैच), जो अब तक जालंधर नगर निगम के आयुक्त के पद पर तैनात थे। उनको सामान्य प्रशासन और समन्वय विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों को तुरंत शामिल होने का आदेश दिया गया

पंजाब सरकार के आदेशानुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। ये आदेश पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी किए गए हैं।

 

Join us on:

Leave a Comment