यमुनानगर में एक युवक की गला काटकर हत्या, खून से लथपथ मिला बरामद हुआ शव

SHARE:

Yamunanagar Murder: यमुनानगर में दोस्तों के साथ शराब पीने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गुमताला गांव में एक पुरानी राइस मिल (शेलर) के पास उसका शव मिला। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया था। मृतक की पहचान गुमताला गांव के रहने वाले सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार शाम दोस्तों के साथ शराब पीने गया था और वापस घर नहीं लौटा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया

 घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। सुखविंदर के चाचा राजेश ने बताया कि वह मजदूरी करता था और अविवाहित था। 

पंजाब की बेटी जसप्रीत कौर ने आईटीआई इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

गुरुवार को वह काम पर गया था और शाम को घर लौट आया था। शाम करीब 6:00 बजे उसे दोस्तों का फोन आया, जिसके बाद वह उनके साथ शराब की दुकान पर चला गया। शुक्रवार सुबह परिजनों को पता चला कि गांव में उसका शव मिला है; एक स्थानीय निवासी ने शव को देखा था। उसका गला आंशिक रूप से कटा हुआ था। राजेश ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें