Explore

Search

April 11, 2025 9:40 am

IAS Coaching

केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से मांगे माफी, नहीं तो होगा मानहानि का दावा- सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सैनी

 

चंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना को लेकर जो पानी में जहर मिलाने वाला बयान दिया है। उसे लेकर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री काफी खफा हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल पर मानहानि का दावा डालने की चेतावनी देते हुए हरियाणा प्रदेश की जनता से माफी मांगने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, क्योंकि उन्हें पता लगा कि इसमें ज़हर है।आखिर इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें ज़हर है। केजरीवाल को बताना चाहिए कि पानी मे कौन सा जहर डाला गया और कितने टन जहर डाला गया है।

दिल्ली के इंजीनियरों ने बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका है। क्या कोई दीवार बनायी गई और बनाई है तो वह कहाँ बनायी है। अगर पानी ज़हरीला था तो उस ज़हरीले पानी से कितनी मछलियाँ मरी हैं।

मुख्यमंत्री नायक सैनी ने कहा कि केजरीवाल घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में कोई सानी नहीं है। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहाँ वे पैदा हुए।
सीएम सैनी बोले हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। हरियाणा के लोग भला नदी के पानी में जहर क्यूं मिलाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं माँगूँगा।
चुनावों में संभावित हार को देखकर केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इसलिए वे इस तरह की बयानबाजियां करने में जुटे हुए हैं।

केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरन्त माफी मांगे, वरना हम उनके खिलाफ मानहानी का दावा करेंगे।

 

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai