हरियाणा की अनमोल खरब ने बैडमिंटन महिला एकल में 38वें राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक, एचबीए ने की 5 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा।

SHARE:

स्वर्ण पदक विजेता अनमोल खरब
स्वर्ण पदक विजेता अनमोल खरब
स्वर्ण पदक विजेता अनमोल खरब

रोहतक। देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की अनमोल खरब ने महिला एकल बैडमिंटन मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता और खिताब पर कब्जा जमाया।

यह जानकारी देते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि हरियाणा की अनमोल खरब ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की अनुपमा उपाध्याय को 2-1 से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया।

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपार हर्ष जाहिर करते हुए अनमोल खरब को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment