मुख्यमंत्री का यूएई दौरा रद्द, मौषम के अलर्ट के बाद स्थिति सम्भालने के लिए लिया फैंसला

SHARE:

सीएम नायब सैनी
सीएम नायब सैनी
सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना यूएई दौरा रद्द कर दिया है। प्रदेश में खराब मौसम के पूर्वानुमान और वर्तमान में पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए यह दौरा रद्द किया गया है। पहाड़ों में हुई बरसात की वजह से हरियाणा से गुजरने वाली नदियां उफान पर है। यही नहीं मैदानी इलाकों में भी बरसात को लेकर अलर्ट जारी हुए हैं और प्रदेश में कई जगहों पर जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हुई है। ऐसे में प्रदेश की स्थिति संभालने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्त को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। ऐसे में विदेश यात्रा करना सही नहीं है। क्योंकि प्रदेश के हालात पर स्वयं मुख्यमंत्री नजर बनाए हुए हैं। इसी वजह से यह दौरा रद्द किया गया है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment