फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले पुलिस मुठभेड़ में ढेर

SHARE:

File image

फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले पुलिस मुठभेड़ में ढेर

File image
File image

फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को सोनीपत एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान में गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में मार गिराया है। शूटर रविंदर रोहतक हरियाणा तथा शूटर अरुण सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। दोनों बदमाशों के विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ संबंध बताए गए हैं। इन दोनों के ऊपर पुलिस ने एक-एक लाख रुपए का इनाम भी रखा था। आज सोनीपत एसटीएफ को गाजियाबाद की ट्रॉनिक सिटी में इन बदमाशों की छुपे होने की सूचना मिली थी, इसके बाद सोनीपत एसटीएफ उत्तर प्रदेश पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें यह दोनों बदमाश ढेर हो गए हैं। 12 सितंबर को इन दोनों बदमाशों ने फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की थी। दोनों बदमाशों के संबंध गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा गैंग से संबंधित बताए जा रहे हैं।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment