HSSC सख्त: पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट में बायोमेट्रिक अनिवार्य

SHARE:

हरियाणा पुलिस भर्ती में 5,500 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया 20 अप्रैल से पंचकूला में शुरू होने वाली है। अभियर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए मैदान में उतरने से पहले अपनी फाइल के साथ-साथ अपने ‘आधार’ स्टेटस की जांच भी बहुत बारीकी से करनी जरूरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग HSSC ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के किसी भी उम्मीदवार को प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आधार अनलॉक करना जरूरी वरना होगी मुश्किल 

HSSC के  नवनियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पुलिस में जाने वाले अभ्यर्थियों को एक बहुत ही जरूरी और तकनीकी सलाह दी है।  सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी सुरक्षा कारणों से अपना आधार बायोमेट्रिक ‘लॉक’ रखते हैं। यदि पीएमटी के समय आधार लॉक रहा तो फिंगरप्रिंट मशीन पर डेटा मैच नहीं होगा। गौर करने वाली बात यह है कि परीक्षा केंद्र (ताऊ देवीलाल स्टेडियम) के भीतर मोबाइल ले जाना वर्जित है, ऐसे में मौके पर जाकर आधार अनलॉक करना नामुमकिन होगा। इसलिए यही सही रहेगा कि तमाम अभ्यर्थी घर से ही अपना आधार बायोमेट्रिक जांच कर उसे ‘अनलॉक’ मोड पर कर लें।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में डिजिटल जनगणना 2027 शुरू, घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म, देनी होगी ये जानकारियां

17 अप्रैल को आ जायेंगे एडमिड कार्ड

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए प्रदेश के 2 लाख 70 हजार युवा अभियर्थियों ने आवेदन किया है। 17 अप्रैल यानि की शुकवार से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी कर देगा।

हाइलाइट्स (Highlights):

  • हरियाणा पुलिस भर्ती के 5,500 पदों के लिए 20 अप्रैल से फिजिकल टेस्ट शुरू
  • पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगी प्रक्रिया
  • Haryana Staff Selection Commission का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
  • बिना आधार आधारित सत्यापन के नहीं मिलेगी एंट्री
  • चेयरमैन Himmat Singh की अभ्यर्थियों को अहम सलाह
  • फिजिकल टेस्ट से पहले आधार बायोमेट्रिक अनलॉक करना जरूरी
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, मौके पर अनलॉक नहीं कर सकेंगे
  • 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए किया आवेदन
  • 17 अप्रैल से जारी होंगे रोल नंबर और एडमिट कार्ड
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment