JEE Main 2026 में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दिखाया कमाल, हरियाणा सुपर-100 के 16 छात्रों का हुआ चयन

SHARE:

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सुपर-100 ने बेहतरीन परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को गौरवान्वित महसूस कराया है। इस कार्यक्रम से जुड़े 16 छात्रों ने JEE Main 2026  (सीजन 2) में 99 प्रतिशत से अधिक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया। यह बड़ी उपलब्धि पूरे देश के सरकारी स्कूलों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बन गया है।

‘बख्तिया फाउंडेशन ट्रस्ट’ के सहयोग से हरियाणा सुपर-100 

शिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम बख्तिया फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्रओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का अवसर देना है।

235 छात्रों ने JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा सुपर-100 के 263 छात्रों में 235 छात्रों ने JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया। 89 प्रतिशत की यह प्रभावशाली सफलता दर को दर्शाता है। खास तौर पर 16 छात्रों के द्वारा 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल करना इस कार्यक्रम की गुणवत्ता और इन छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा नगर निकाय 2026: बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों का ऐलान किया

छात्रों के के समर्पण, शिक्षकों की निष्ठा और एक सुदृढ़ शिक्षा प्रणाली की सच्ची तस्वीर

शिक्षा मंत्री बोले इन परिणामों के अनुसार,  35 छात्रों ने 98 से अधिक परसेंटाइल, 57 छात्रों ने 97 से अधिक परसेंटाइल, 85 छात्रों ने 95 से अधिक परसेंटाइल और 161 छात्रों ने 90 से अधिक परसेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े केवल सफलता की कहानी नहीं हैं, बल्कि ये छात्रों के समर्पण, शिक्षकों की निष्ठा और एक सुदृढ़ शिक्षा प्रणाली की सच्ची तस्वीर भी प्रस्तुत करते हैं।  उन्होंने कहा इसमें ‘मिशन फाउंडेशन’ की भूमिका भी महत्वपूर्ण है और 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल करने वाले 16 छात्रों में से 4 छात्र इस मिशन से जुड़े रहे हैं।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा सुपर-100 ने शानदार परिणाम देकर प्रदेश को गौरवान्वित किया
  • 16 छात्रों ने JEE Main 2026 (सेशन 2) में 99% से अधिक परसेंटाइल हासिल किया
  • सरकारी स्कूलों के लिए यह पहल बनी प्रेरणा का स्रोत
  • ‘बख्तिया फाउंडेशन ट्रस्ट’ के सहयोग से चल रहा है सुपर-100 कार्यक्रम
  • मेधावी छात्रों को दी जाती है निशुल्क कोचिंग
  • 263 में से 235 छात्रों ने JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया
  • सफलता दर लगभग 89% रही
  • 35 छात्रों ने 98%+, 57 ने 97%+, 85 ने 95%+ और 161 ने 90%+ परसेंटाइल हासिल किया
  • शिक्षा मंत्री ने इसे छात्रों के समर्पण और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम बताया
  • ‘मिशन फाउंडेशन’ का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment