डिजिटल शिक्षा पहल के तहत हरियाणा में छात्रों को टैबलेट बांटे गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद भी 500 से अधिक छात्रों ने अब तक टैबलेट वापस जमा नहीं किए हैं। छात्रों की इस मनमानी पर हरियाणा शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।
टैबलेट केवल पढ़ाई के उद्देश्य से दिए गए
शिक्षा विभाग ने कहा कि तय सीमा के भीतर जिन छात्रों ने डिवाइस वापस जमा नहीं किए तो वैसे छात्रों का परिक्षा परिणाम रोका जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यह टैबलेट केवल पढ़ाई के उद्देश्य से दिए गए थे और ये सरकारी संपत्ति हैं। इन टैबलेट को स्कूल जमा करना हर छात्र की जिम्मेदारी है। शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों को निर्देश दे दिए हैं कि वे टैब वापस न लौटाने छात्रों की सूची तैयार करके हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भेज दें।
स्कूल स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
शिक्षा विभाग ने साफ तौर पर कह दिया है कि स्कूली स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तमाम स्कूलों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं कि ऐसे मामलों की रिपोर्ट तैयार करके हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भेजें। इसके बाद बोर्ड स्तर पर कार्रवाई तय की जाएगी। इस कार्रवाई में छात्रों का रिज़ल्ट रोकना, भविष्य की शैक्षणिक प्रक्रियाओं में देरी या अन्य प्रशासनिक कदम शामिल हो सकते हैं। विभाग का कहना है कि यह कदम अनुशासन बनाए रखने और सरकारी संसाधनों के सही उपयोग के लिए बेहद आवश्यक है।
ये भी पढ़ें- NIT कुरुक्षेत्र में बढ़ते सुसाइड मामलों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
अभिभावक बच्चों को टैबलेट सही समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करें
विभाग ने अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों को टैबलेट सही समय पर स्कूल में जमा करने के लिए प्रेरित करें। कई मामलों में अभिभावकों की अनदेखी भी इसकी वजह बन जाती है।
हाइलाइट्स:
- डिजिटल शिक्षा पहल के तहत दिए गए 500+ टैबलेट अब तक वापस नहीं किए गए
- हरियाणा शिक्षा विभाग ने छात्रों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया
- तय समय पर टैबलेट जमा न करने पर रिज़ल्ट रोका जा सकता है
- विभाग ने स्पष्ट किया—टैबलेट केवल पढ़ाई के उद्देश्य से दी गई सरकारी संपत्ति हैं
- सभी स्कूलों को निर्देश—टैबलेट न लौटाने वाले छात्रों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेजें
- स्कूल स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
- कार्रवाई में रिज़ल्ट रोकना और अन्य प्रशासनिक कदम शामिल हो सकते हैं
- अभिभावकों से अपील—बच्चों को समय पर टैबलेट जमा कराने के लिए प्रेरित करें





