सिरसा में पाकिस्तान और PIA लिखे संदिग्ध गुब्बारे के मिलने से फैली सनसनी

SHARE:

हरियाणा के सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी में बुधवार को पाकिस्तान और PIA लिखे आसंमानी गुब्बारे के गिरने से सनसनी फैल गई। प्लेन की आकृति वाले सफेद और नीले रंग के इस गुब्बारे में अंग्रेजी और उर्दू भाषा में पाकिस्तान का नाम और पीआईए लिखा हुआ था। साथ ही इसमें पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर भी बनी हुई थी। राजस्थान की सीमा से सटे खेड़ी गांव के घर में ये गुब्बारा गिरा तो सनसनी फैली। ग्रामीण वासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

गुब्बारे को देखते ही इलाके में चर्चा शुरु

जयवीर सिंह नाम के शख्स ने गुब्बारे को जैसे ही देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इस गुब्बारे को देखते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे कागदाना चौकी प्रभारी दीपक शर्मा पुलिस कर्मियों ने मामले की जांच शुरु कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गुब्बारे का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी इससे संबंधित जानकारियां जुटाई।

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दिखाया कमाल, हरियाणा सुपर-100 के 16 छात्रों का हुआ चयन

कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि बुधवार को गांव खेड़ी में बनी ढाणी में गुब्बारा गिरा है। जिस पर पीआइए लिखा हुआ है। गुब्बारा हल्का है। ग्रामीण हरदत पूनियां ने बताया कि खेत में बनी ढाणी में गुब्बारा मिलने की जानकारी मिली तो मौके पर अनेक ग्रामीण पहुंच गये। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हवा के रुख के कारण गुब्बारा उड़ता हुआ यह पहुंच गया। इससे पहले भी इलाके में इस तरह के गुब्बारे गिरे हैं।

हाइलाइट्स:

  • सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी में संदिग्ध गुब्बारा गिरने से हड़कंप
  • गुब्बारे पर “Pakistan” और “PIA” लिखा हुआ था
  • सफेद-नीले रंग का गुब्बारा, प्लेन की आकृति में मिला
  • गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा भी बना हुआ था
  • ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना
  • जयवीर सिंह ने सबसे पहले गुब्बारा देखकर सूचना दी
  • कागदाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
  • पुलिस ने गुब्बारे का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई
  • शुरुआती जांच में हवा के रुख से गुब्बारा आने की संभावना
  • इससे पहले भी इलाके में ऐसे गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment