Weather Update: इस वक्त हरियाणा हरियाणावासी भंयकर गर्मी और लू के प्रकोप को झेल रहे हैं। दिन तो दिन रात में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 9 प्रमुख शहरों में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब होता है कि रात में भी आपको गर्मी खूब सताएगी। गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी का आलम इस कदर है कि दोपहर के वक्त बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
25 अप्रैल से बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
भंयकर गर्मी के बीच हरियाणावासियों को कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। इस दौरान सक्रिय होने वाले सिस्टम की वजह से दोपहर के बाद आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। खासतौर पर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे जिलों में इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा दिखाई देगा।
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम के बदलते हुए मिजाज को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कटाई और मड़ाई के सीजन के दौरान किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल और अनाज के सुरक्षित भंडारण का इंतजाम जल्द कर लें, ताकि आंधी या अचानक होने वाली बारिश से नुकसान न हो।
ये भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव: हरियाणा में ब्याही दूसरे राज्य की बेटियां नहीं लड़ सकेंगी चुनाव
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर ना निकले
गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलें। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है।
हाइलाइट्स
- हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का कहर, रात में भी नहीं मिल रही राहत
- 9 शहरों में “वॉर्म नाइट” अलर्ट जारी, न्यूनतम तापमान 25°C से ऊपर
- गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद में गर्मी का असर सबसे ज्यादा
- दोपहर में बाजार और सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में रहने को मजबूर
- 25 से 30 अप्रैल के बीच मौसम बदलने के आसार
- गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का अनुमान
- 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में ज्यादा असर की संभावना
- किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, फसल सुरक्षित रखने की अपील
- स्वास्थ्य विभाग की सलाह: दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
- बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष सावधानी जरूरी
- हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, सतर्क रहने की जरूरत





