Haryana Judges Transferred: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने देर रात बड़ा आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, पुनर्नियोजन और नई पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) और एडिशनल सिविल जज स्तर के अधिकारी हैं।
किस अधिकारी को कहां पर मिली नियुक्ति
सिरसा में प्रवेश सिंगला को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी पद से बदलकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया, जबकि चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट संतोष बगोठिया को उनकी जगह चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी लगाया गया। जींद में मोनिका को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया, जबकि अमित सिहाग को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी नियुक्त किया गया।
रोहतक की निशा को भेजा गया गुरुग्राम
रोहतक की निशा को गुरुग्राम भेजकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरुग्राम के राकेश कादियान को रोहतक में भेजा गया है। फतेहाबाद में गायत्री को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया, जबकि सुयाशा जावा को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी की जिम्मेदारी दी गई। रेवाड़ी में अमित वर्मा को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और डॉ. रेनू सोल्खे को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया। अंबाला के परवीन को चरखी दादरी भेजा गया। वहीं करनाल से डॉ इराम हसन को अंबाला ट्रांसफर कर दिया गया है। पंचकूला की अपर्णा भारद्वाज को कैथल और कैथल के विनोद कुमार को पंचकूला भेजा गया।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में 49 जजों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी कर दी लिस्ट
हाइलाइट्स:
- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
- सिविल जज (सीनियर डिवीजन), CJM और एडिशनल सिविल जज स्तर के अधिकारी शामिल
- सिरसा, जींद, रोहतक, गुरुग्राम समेत कई जिलों में बड़े स्तर पर फेरबदल
- प्रवेश सिंगला और संतोष बगोठिया के पदों में बदलाव
- जींद में मोनिका और अमित सिहाग की जिम्मेदारियों में अदला-बदली
- रोहतक की निशा को गुरुग्राम, गुरुग्राम के राकेश कादियान को रोहतक भेजा गया
- फतेहाबाद, रेवाड़ी, अंबाला, करनाल, पंचकूला और कैथल में भी तबादले
- जिला न्यायपालिका में कार्य व्यवस्था सुधार और प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश





