हरियाणा में स्कूल सफाई व्यवस्था पर आज राज्यस्तरीय ऑनलाइन बैठक

SHARE:

बुधवार (29 अप्रैल) को हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 14,268 सरकारी स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ऑनलाइन राज्यस्तरीय बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस ऑनलाइन बैठक में तमाम जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।

स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर होगी समीक्षा

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ प्रांगण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन है। योजानओं के अंतर्गत स्कूलों में शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल व्यवस्था, परिसर स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखना अधिकारियों और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी 

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखना संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे। राज्य स्तर पर हर महीने इसकी मॉनिटरिंग होगी।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम के मशहूर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अंबाला और रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों को भी उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खलिस्तान

सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई के उच्च मानक स्थापित हो

इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रदेश सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई के उच्च मानक स्थापित हों, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य, उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

हाइलाइट्स:

  • हरियाणा में 14,268 सरकारी स्कूलों की स्वच्छता पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन बैठक आज (29 अप्रैल)
  • सुबह 11 बजे से बैठक, सभी जिला और खंड स्तर के शिक्षा अधिकारी होंगे शामिल
  • “स्वच्छ प्रांगण योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा मुख्य फोकस
  • स्कूलों में शौचालय सफाई, पेयजल और परिसर स्वच्छता की होगी समीक्षा
  • जिला व ब्लॉक स्तर पर नियमित निरीक्षण, राज्य स्तर पर हर महीने मॉनिटरिंग
  • स्कूलों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी अधिकारियों और स्कूल प्रशासन की तय
  • उद्देश्य: बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना
  • स्वच्छता से छात्रों की सेहत, उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का लक्ष्य
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment