गुरुग्राम के मशहूर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अंबाला और रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों को भी उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खलिस्तान

SHARE:

Gurugram School bomb threat: गुरुग्राम के मशहूर स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार की सुबह शहर के मशहूर स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के सामने आते ही स्कूल प्रबंधनों और अभिभावकों में हडकंप मच गया है।

स्कूलों ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल किया लागू

ये धमकी भरा हुआ मेल आते ही स्कूलों ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। आनन-फानन में कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए कहा गया है। वहीं पुलिस की टीम और बम स्क्वायड टीमें स्कूलों में जांच के लिए पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें- Haryana DA Hike: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जनवरी से लागू

इन स्कूलों को मिली धमकी 

गुरुग्राम के जिन स्कूलों को मेल भेजी गई है, उसमें श्रीराम, एमिटी और दी एचडीएफसी जैसे बड़े नामी स्कूलों के नाम शामिल हैं। यह मेल सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर भेजी गई। हालांकि उस समय बच्चे स्कूलों में पहुंचने शुरू हो गए थे औ क्लास भी शुरू हो गई थी। करीब 9 बजे स्कूल मैनेजमेंट की ओर से मेल की जानकारी लगी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी 

स्कूलों के अतिरिक्त अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी IED से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा है कि हरियाणा बनेगा खलिस्तान।

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment