Haryana DA Hike: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। वित्त विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और पेंशनधारियों का DA/DR को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक कर दिया गया है।
1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी बढ़ोतरी
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनधारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। जारी आदेश में बताया गया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा। वहीं जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून 2026 में भुगतान किया जाएगा। 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

महंगाई के बढ़ते प्रभाव को देखकर लिया गया फैसला
तेजी से बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए यह फैसला लिया गया। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
Highlights
- हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों का DA/DR बढ़ाया
- महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया
- 1 जनवरी 2026 से लागू होगी नई दर
- प्रदेश के 4 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा
- मई 2026 की सैलरी/पेंशन में मिलेगा बढ़ा हुआ DA
- जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून में होगा भुगतान
- 50 पैसे या उससे अधिक राशि को किया जाएगा राउंड ऑफ
- बढ़ती महंगाई को देखते हुए लिया गया फैसला
- कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में होगी बढ़ोतरी






