हरियामा में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखने को मिला। तकरीबन साढ़े बजे शाम में अचानक से धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ। आंधी के वक्त हवा की गति 28 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण एहतियात के तौर पर शहर और जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
8 जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। . हरियाणा का अधिकतम तापमान फिलहाल 45 डिग्री के पास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में हरियाणा का अधिकतम तापमान फरीदाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :28/04/2026 07:35:1) पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में हल्की धुल भरी आंधी की संभावना pic.twitter.com/jjzXc3Pbav
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) April 28, 2026
मौसम का बदलाव किसानों के लिए चिंता का विषय
हालांकि मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से निजात मिली है लेकिन किसानों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि अधिकतर जिले की मंडियों और गोदामों में बड़ी मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। अगर बारिश होती है तो लाखों क्विंटल गेहूं के भीगने का खतरा बढ़ जाएगा। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि समय रहते उचित प्रबंध नहीं किए गए तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि इस समय आढ़तियों ने काफी गेहूं को तिरपालों से ढका है, लेकिन आंधी के कारण वे उड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती: दो नए PHC को मिली मंजूरी






