हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई को तमाम सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह एक गजटेड (सार्वजनिक) अवकाश है, इसलिए सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं कि इस दिन स्कूल संचालक किसी भी गतिविधियों के लिए स्कूल में बच्चों को नहीं बुला सकते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल ने 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खंड नारनौल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस दिन स्कूल खोलने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई
सरकार की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है कि इस दिन यदि कोई भी स्कूल स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रॉ क्लास के लिए बुलाता पाया जाता है उस स्कूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-हरियाणा स्व-गणना का आज आखिरी दिन, अब 1 मई से शुरू होगा जमीनी सर्वे
सख्ती से होगा पालन
तमाम क्लस्टर हेड्स को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में आदेशों की पालना सुनिश्चित करें और किसी प्रकार का उल्लंघन किए जाने पर रिपोर्ट कार्यालय को भेजें। शिक्षा विभाग के इस आदेश से स्टूडेंट्स, अभिभावकों और टीचरों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश का सख्ती से पालन किया जाए।
- 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर हरियाणा के सभी स्कूल बंद
- सरकारी और प्राइवेट दोनों शिक्षण संस्थानों पर लागू आदेश
- शिक्षा विभाग ने इसे घोषित किया गजटेड (सार्वजनिक) अवकाश
- स्कूलों में किसी भी गतिविधि के लिए बच्चों को बुलाने पर रोक
- एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बुलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
- खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल ने जारी किए आदेश
- सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश, अवकाश का सख्ती से पालन करें
- क्लस्टर हेड्स को निगरानी और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी
- नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय
- छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी





