हरियाणा स्व-गणना का आज आखिरी दिन, अब 1 मई से शुरू होगा जमीनी सर्वे

SHARE:

हरियाणा स्व-गणना का आज आखिरी दिन है। प्रदेश में अब तक तकरीबन 2 लाख 45 हजार से अधिक परिवारों ने अपनी स्व गणना पूरी कर ली है। स्व-गणना को लेकर खासतौर पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे प्रदेश में 1 मई से वास्तविक मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य शुरू होगा।

स्व-गणना बहुत ही सरल प्रक्रिया

हरियाणा के जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने हरियाणावासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी जनगणना पूरी करवाएं। स्व-गणना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है और पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर इसे 5 से 7 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इसके बाद जनगणना करने वाले (एन्यूमरेटर) के साथ केवल जारी किया गया आईडी नंबर शेयर करना होगा। जनगणना निदेशक ने बताया कि पूरे राज्य में एक मई से वास्तविक मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य होगा।

ये भी पढ़ें- प्यार या पैसा? 2 करोड़ के लिए पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग रची साजिश

एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें

जनगणना निदेशक डॉ. जैन ने लोगों से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें और उन्हें सही, सटीक व अपडेट जानकारी प्रदान करें। नागरिकों के द्वारा दी गई जानकारी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाएगा और किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर नहीं किया जाएगा।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा में स्व-गणना का आज आखिरी दिन
  • अब तक 2.45 लाख से अधिक परिवारों ने पूरी की प्रक्रिया
  • युवाओं में स्व-गणना को लेकर खास उत्साह
  • 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य
  • 5–7 मिनट में पोर्टल के जरिए पूरी हो सकती है स्व-गणना
  • जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने की भागीदारी की अपील
  • एन्यूमरेटर को केवल आईडी नंबर शेयर करना होगा
  • नागरिकों से सही और अपडेट जानकारी देने की अपील
  • एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर को सहयोग करने की सलाह
  • दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगी

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment