CM भगवंत सिंह मान ने हलवारा हवाई अड्डे का नाम बलिदानी सराभा रखने का दिया प्रस्ताव

SHARE:

चंडीगढ़: पहली बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होना पंजाब के लिए आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी व तरक्की के नए युग की शुरुआत है।

सीएम मान ने स्वतंत्रता सेनानियों और महान संतों की विरासत का सम्मान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से मोहाली एयरपोर्ट का नाम बलिदानी भगत सिंह और आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखे जाने के बाद अब हलवारा एयरपोर्ट का नाम बलिदानी करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, विधानसभा ने 2023 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था।

 

Join us on:

Leave a Comment