1000 rupees women scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं से महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि जिन महिलाओं का नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं होगा, वे सरकार की प्रस्तावित 1000 से 1500 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकती हैं।
सरकार का उद्देश्य राज्य की प्रत्येक पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य की प्रत्येक पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, लेकिन इसके लिए लाभार्थियों का रिकॉर्ड सही और अद्यतन होना जरूरी है। इसलिए सभी पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में अपना नाम जरूर जांच लें और यदि नाम दर्ज नहीं है तो जल्द से जल्द उसे शामिल करवाएं।
महिलाओं को SIR अभियान में सहयोग करना चाहिए
उन्होंने कहा कि महिलाओं को SIR (Special Intensive Revision) अभियान में सहयोग करना चाहिए, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके। इससे भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचते हुए महिलाएं अपने सभी जरूरी दस्तावेज और वोटर रजिस्ट्रेशन की स्थिति समय रहते सुनिश्चित कर लें।
ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार शुरू करेगी ‘मावां-धियां दी हट्टी’ योजना, महिलाओं को मुफ्त मिलेगी दुकान
मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा
सरकार का कहना है कि सही रिकॉर्ड और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।






