Corrupt Opposition wants to grab power to loot Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कांग्रेस, अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को “बेहद भ्रष्ट पार्टियां” करार दिया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने पंजाब के विकास को रोकने और अपने साझा राजनीतिक हितों को बचाने के लिए हाथ मिला लिया है।
पंजाब को लूटना और यहां के लोगों का शोषण करना
आगामी विधानसभा चुनावों को “AAP बनाम अन्य” की लड़ाई बताते हुए उन्होंने कहा, “विपक्षी पार्टियों के चुनाव चिह्न भले ही अलग-अलग हों, लेकिन उनका मकसद एक ही है – पंजाब को लूटना और यहां के लोगों का शोषण करना।” घनौर में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां इसलिए परेशान हैं क्योंकि एक आम परिवार का बेटा समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए ईमानदारी से काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, “इन पारंपरिक पार्टियों ने दशकों तक पंजाब पर राज किया है। अब वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल कुछ चुनिंदा राजनीतिक परिवारों के बजाय पंजाब के लोगों की भलाई के लिए हो रहा है।”
मुझे विपक्ष की कोई परवाह नहीं
अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अपने कार्यकाल के दौरान, अकाली नेताओं ने लगभग हर कारोबार में पैसा लगाया। इन नेताओं ने हर काम में जबरन अपना हिस्सा लिया, जबकि मैंने आम लोगों की खुशियों, संघर्षों और मुश्किलों में उनके साथ खड़े होने का रास्ता चुना है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि गांवों के दौरे के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों से बहुत प्यार मिला है। उन्होंने कहा, “जब भी मैं गांवों में जाता हूं, तो लोग मुझ पर इतना प्यार और आशीर्वाद बरसाते हैं कि मेरी पगड़ी फूलों से भर जाती है। मेरे पीछे कोई ताकतवर परिवार या अमीर लोग नहीं हैं, लेकिन मेरे साथ जनता का आशीर्वाद है। जब तक पंजाब की जनता मेरे साथ है, मुझे विपक्ष की कोई परवाह नहीं है।”
जनता से बड़ा नहीं हो सकता
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है और इसके नेता आपस में ही एकता बनाए रखने में नाकाम रहे हैं। नेताओं के पाला बदलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता अब BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का इस तरह पाला बदलना एक आम बात हो गई है, जहां वे अपनी सुविधा के हिसाब से अक्सर अपना राजनीतिक रंग बदल लेते हैं।
सौदा हुआ पक्का! भाजपा और अकाली दल का गठबंधन हुआ तय, आज हो सकती है घोषणा
उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की जनता ने पिछले चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य नेताओं को हराकर अपनी लोकतांत्रिक ताकत दिखा दी है। कोई भी नेता, चाहे उसका पद या प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो, जनता से बड़ा नहीं हो सकता।”






