Punjab’s Millionaire: पंजाब सरकार ने ‘हू विल बिकम अ करोड़पति’ की तर्ज पर राज्य के युवाओं के लिए ‘पंजाब दा करोड़पति’ शुरू करने का फैसला किया है। इस प्रतियोगिता की घोषणा आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा की जाएगी।
सीएम सैनी ने कहा, पंजाब ‘चुटकुलों की सरकार’ नहीं, बल्कि पीएम मोदी की विकासोन्मुख सरकार चुनेगा
पंजाबी करोड़पति प्रतियोगिता में 15 से 30 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकेंगे
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही पंजाबी करोड़पति प्रतियोगिता में 15 से 30 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।






